सोमवार, 19 अप्रैल 2010

गीत



ऐ दिल बता तू क्यूं धड़के इतना
क्या प्यार हुआ है मुझको
ऐ दिल बता तू क्यूं बेकरार इतना
क्या प्यार हुआ है...........
ऐ कैसी बैचेनी, ऐ कैसी बेकरारी
ऐ दिल बता तू
क्या प्यार हुआ है उनसे
ऐ दिल बता तू
क्या प्यार हुआ है.........
देखने को तरसू , सुनने को तरसू
क्या प्यार हुआ है उनसे
ऐ दिल बता तू
क्या प्यार हुआ है मुझको।

शनिवार, 17 अप्रैल 2010

तुम मिले


ज़िन्दगी की राह
में चलते-चलते
यूं एक दिन
अचानक मुलाकात हुई।
ऐसा लगा
जानते हैं, वर्षों से
कुम्भ में बिछड़े
साथी हो जैसे।
बसन्त के फूलों
की तरफ महकाएं
जीवन मेरा।
सूरत इतनी प्यारी
बसा लूं आंखों
चुरा न ले कोई।
खनकती है आवाज़ ऐसे
सुनती रहूं हर पल
मासूम दिल है इतना
प्यार करती रहूं हर क्षण।
दुआं कर इतना मौला
साथ न छूटे कभी
बता ऐ साथी
दोगे साथ हमारा।



गुरुवार, 15 अप्रैल 2010

क्या ज़िंदा हूं मैं

क्या ज़िंदा हूं मैं
पता ही नहीं
चारों तरफ सन्नाटा
ही सन्नाटा
गुजरा कोई इधर से
खबर ही नहीं
क्या ज़िंदा हूं मैं
नहीं आती आवाज़े
चीखने की
सिसकने की
मुस्कराने की
कराहने की
बुदबुदाने की
चीरती हुई सन्नाटे को
कौन है जिम्मेदार
इस हालात के
कभी मैं भी था
हिस्सा इस बस्ती का
ज़िन्दा था
सोचता था
रोता था
हंसता था
अब तो कुछ महसूस
ही नहीं होता
कि ज़िंदा हूं मैं।

सोमवार, 12 अप्रैल 2010

प्रेम


प्रेम,प्यार,इश्क,मोहब्बत
सब एक हैं या जु़दा।
अल्ला,ईश्वर,ख़ुदा,परवरदीगार
नूर में हैं समाएं सब बंदे तेरे।
प्रेम क्या है आकर्षण,
दीवानगी,ईबादत,दिल्लगी।
या फिर
ज़ुनून,पागलपन,मदहोशी।
या फिर
भूख,हृदय की रागिनी
सांसों का नर्तन,
रूहों का मिलन
ज़िस्मों का मिलन।
क्यूं हैं दुनियां दुश्मन इसकी
क्यूं बिछाए रोड़े जात-पात के
क्यूं बिछाए कांटे गरीबी-अमीरी के।

क्यूं बने दुश्मन अपने ही प्यार के
क्यूं देते धोखा अपने ही प्यार को
क्यूं करते ज़लील अपने ही प्यार को
क्यूं लेते ज़ान अपने ही प्यार की।
कसमें खाते ताउम्र साथ निभाने की
बन जाते हत्यारे, अपने ही प्यार के।
कहां गई वो मिट्ठास,बन गए पशु
जिस सूरत को बसाया था, आंखों में
तेजाब से बदरंग किया उस को।
कैसा है यह प्यार,आज-कल समझ नहीं आता
जिसे चाहा,जिसे पूजा,उसे ही बेआबरू,बेघर किया।


बुधवार, 7 अप्रैल 2010

नारी

नारी हूं मैं अबला नहीं
जो तुम कहते देवी
पूजते उसके चरणों को
शक्ति में है तुमसे भारी
जननी है तुम्हारी
क्यूं जलते शक्ति से उसके
तूमपे है वो भारी
सोच, घबराते
सौ बहाने निकालते
प्रताड़ना के
नारी को नारी से लडा़ते
देख तमाशा इतराते
कहते तू अबला है
तांडव करते पुरूषत्व का
सुन ऐ पुरूष अहंकार
में मत हो चूर
नारी है तुझ पे भारी
न जगा रणचंडी को
नस्तनाबूद कर देगी
तेरे अस्तित्व को
वंदन कर मां है तेरी
आमंत्रित कर श्री को
मंहकाएगी
तेरे जीवन
बगिया को
पूरक है तेरी
सृजन कर
खुशहाल समाज का
नई कोपले प्रस्फुटित हो
पल्लवित,पुष्पित हो
महके घर-आंगन।

मंगलवार, 6 अप्रैल 2010

तलाश


खुद की तलाश में

क्यूं भटक रहे हैं।

मैं नाम हूं

मैं ज़िस्म हूं

मैं जान हूं

मैं रूह हूं

हम किस गली

से गुजर रहे हैं।

अपना कोई

ठिकाना नहीं।

अपना कोई

फसाना नहीं।

अपनी कोई

मंजिल नहीं।

भटक रहें हैं

मायावी जंगल में।

सब है पर

कुछ भी नहीं।

फिर भी तलाश है

फिर भी प्यास है ।

क्यूं भटक रहे हैं हम

खुद की तलाश में ।

शनिवार, 3 अप्रैल 2010

बोलो ना


चांद से मुखड़े पर
उदासी क्यूं छाई
बोलो ना
बसन्त में पतझड़ सी
उदासी क्यूं है।
फाग भी रीता निकला
बसन्त का करो स्वागत
बांह फैला कर
आगोश में भर लो
न जाने दो कहीं
रोक लो।
ग्रीष्म की तपिस
भी न झूलसा सकी
प्यार की कपोले
फिर फुटेगी सावन
के महिने में।
रिम-झिम बारिश
कर देगी सराबोर
सूने कोने को।
फिर लहलहा उठेगा
दिल का सूनापन
फिर खिलेंगे
अरमां के फूल।
शरद के नीले आसमां तले
सजेगी अरमानों की बारात
खुशी के नगमें बज उठेंगे
पिया मिलन की आंस में।
शिशिर की ठिठुरन में
एक हो जाएंगे
होगा
इंतजार
नए बंसन्त का
बोलो ना
क्यूं हो उदास।